फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Car collision rises to seven workers, two die, five wounded

कार ने सात श्रमिकों को रौंदा, दो की मौत, पांच घायल

Tue, 06 Feb 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Tue, 06 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Car collision rises to seven workers, two die, five wounded
रुदपुर जिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेते पुलिस के अधिकारी। - फोटो : amar ujala
नैनीताल हाइवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे खड़े सिडकुल की फैक्ट्रियों के सात श्रमिकों को रौंदा डाला। हादसे में प्रेमा बिष्ट और राजेश नाम के श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पांच श्रमिकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 8.15 बजे नैनीताल हाइवे स्थित पारले चौक पर कुछ सिडकुल कर्मी कंपनियों में काम खत्म कर घर लौटने के लिए वाहनों का इंतजार कर रहे थे। कुछ श्रमिक आसपास की दुकानों में चाय पी रहे थे। इसी बीच रुद्रपुर से नैनीताल की ओर तेज रफ्तार से जा रही सफेद स्कॉर्पियो कार ने हाईवे किनारे लगी चाय की ठेलियों में टक्कर मारी और कई ठेलियों को गिराते हुए चलती रही। लोग जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। ठेलियों पर खड़े लोगों ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन कार ने सात श्रमिकों को चपेट में ले लिया। सातों को कुचलने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


हादसे से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। लोगों ने 108 सेवा के साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार और पंतनगर थाना प्रभारी संजय पाठक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में महफूस अली (25) पुत्र महमूद, शाहनवाज (24) पुत्र विरासत अली निवासी देवीपुरा, बिलासपुर (यूपी),  प्रमोद शर्मा (32) पुत्र कृष्णा शर्मा निवासी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं, हरि नारायण (28) पुत्र ओमप्रकाश निवासी ट्राजिंट कैंप, राकेश (28) पुत्र जंगली प्रसाद निवासी पंतनगर मदकोटा फार्म, प्रेमा बिष्ट (28) पत्नी वीर सिंह बिष्ट निवासी टांडा और जयनगर दिनेशपुर निवासी राजेश (30) पुत्र चंद्रमुख शामिल थे। अस्पताल में जांच के बाद डाक्टरों ने प्रेमा बिष्ट और राजेश को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर प्रमोद शर्मा, हरि नारायण और राकेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल महफूस और शाहनवाज का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
रुद्रपुर। पारले चौक पर काल बन कर दौड़ी अज्ञात स्कॉर्पियो कार का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि कार सवार हाइवे पर आगे बढ़ते हुए नैनीताल रोड के साथ ही दिनेशपुर या लालकुआं की तरफ भी भागा होगा। इसी के चलते दिनेशपुर के साथ ही हल्द्वानी और लालकुआं की पुलिस को भी वायरलैस पर सूचना देकर अपने क्षेत्र में चेकिंग करने को कहा गया है। खुद एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एएसपी देवेंद्र पींचा और सीओ स्वतंत्र कुमार ने भी कईं जगहों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।


डेंजर जोन है सिडकुल का पारले चौक
रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर स्थित सिडकुल का पारले चौक पहले भी डेंजर जोन में रहा है। यहां पर जहां सिडकुल से निकलने वाले वाहनों का दबाव रहता है। फैक्ट्री में छुट्टी के बाद सिडकुल के कामगारों की भीड़ को देखते हुए सवारी ढोने वाले वाहन भी यहां बेतरतीबी से सवारियां भरने को दौड़ते हैं। रात के समय इस स्थान पर शराबियों का भी जमावड़ा लगा रहता है। रुद्रपुर से शराब पीकर गुजरने वाले वाहन चालक यहां की दुकानों पर सिगरेट आदि भी पीते हैं। पुलिस इस बात का अंदेशा लगा रही है कि स्कॉर्पियो चालक ने शराब के नशे में धुत होकर घटना को अंजाम दिया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed