फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   buying of wheat

दो महीने में आठ लाख 77 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद

Mon, 04 Jun 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Mon, 04 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
buying of wheat
wheat-farm

ऊधमसिंह नगर जिले में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन होने से सरकारी क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद आठ लाख 77 हजार 18 क्विंटल पहुंच गई है। जिले में अभी गेहूं की खरीद जारी रहने से गेहूं का आंकड़ा और ऊपर पहुंच सकता है। कुमाऊं मंडल की कुल खरीद का करीब 96 प्रतिशत गेहूं ऊधम सिंह नगर जिले में खरीदा गया है।  

विज्ञापन


      पिछले रबी विपणन सत्र में पूरे कुमाऊं मंडल में सिर्फ 46 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। जबकि इस वर्ष सिर्फ ऊधमसिंह नगर जिले में ही दो महीने के भीतर करीब पौने नौ लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इससे जिले के गेहूं खरीद से जुड़े अधिकारी गदगद हैं। चूंकि गेहूं की खरीद 30 जून तक होनी है। ऐसे में गेहूं खरीद अभी और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले में इस वर्ष गेहूं उत्पादन अधिक होने से खाद्य विभाग, सहकारिता के साथ ही उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता संघ भी गेहूं की खरीद कर रही है। इस संबंध में सुपर नोडल अधिकारी डीएस नपलच्याल कहते हैं कि इस वर्ष पिछले कई सालों से अधिक गेहूं का उत्पादन हुआ है। रबी विपणन सत्र 2018-19 की अवधि 30 जून तक है। इस वर्ष कुमाऊं मंडल में अब तक नौ लाख नौ हजार 942 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसमें करीब 96 प्रतिशत गेहूं ऊधम सिंह नगर जिले में खरीदा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ ब्लॉकों में गेहूं भंडारण में परेशानी  
रुद्रपुर। जिले में इस वर्ष गेहूं का बंपर उत्पादन होने से व उत्तराखंड राज्य निगम के गोदामों में कम जगह होने से जिले के रुद्रपुर, खटीमा आदि कुछ ब्लॉकों में गेहूं भंडारण में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ वेदप्रकाश धूलिया कहते हैं कि भंडारण निगम के कुछ गोदामों में गेहूं भंडार करने के कम जगह होने की शिकायत आ रही है।


उन्होंने कहा कि सोमवार या मंगलवार को गढ़वाल मंडल के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गोदामों में रखा गया गेहूं गढ़वाल मंडल को भेजा जाएगा। इसके बाद भंडारण की समस्या नहीं आएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed