फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP worker suspended

आईपीएस की पत्नी से पिटा कार्यकर्ता भाजपा से निलंबित

Mon, 08 Oct 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Mon, 08 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


यूपी में तैनात आईपीएस की पत्नी के हाथों चप्पलों से पिटे भाजपा कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष ने सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसे पार्टी से निष्कासित करने की संस्तुति भी प्रदेश नेतृत्व से की गई है। इधर, कार्यकर्ता का डेढ़ वर्ष पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह गालीगलौच और फिर लोगों के हाथों से पिटता नजर आ रहा है। 

दरअसल शहर की एक पॉश कालोनी में रहने वाली आईपीएस की पत्नी को पड़ोस में रहने वाला सितारगंज निवासी भाजपा कार्यकर्ता मोबाइल पर संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। इसके बाद महिला ने कार्यकर्ता का नंबर ब्लॉक कर दिया था। शनिवार को कार्यकर्ता की ओर से महिला से छेड़छाड़ के बाद बखेड़ा हो गया था। महिला ने सोसायटी पदाधिकारियों के सामने ही चप्पलों से कार्यकर्ता की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया था। मामला तूल पकड़ता देख कार्यकर्ता ने महिला के पैर पकड़कर माफी मांगी थी। बताया जा रहा है कि सोसायटी पदाधिकारी उसे कॉलोनी से बाहर करने की तैयारी कर रहे हैं। इधर, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि संबंधित कार्यकर्ता को पार्टी सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके निष्कासन की संस्तुति प्रदेश नेेतृत्व से की गई है। पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि ऐसे कृत्य मेें लिप्त पाए जाने वाले का भाजपा में कोई स्थान नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed