{"_id":"5c12a34442c7925cec4643d3","slug":"behad-claims-for-nainital-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल लोकसभा सीट के लिए बेहड़ ने की दावेदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनीताल लोकसभा सीट के लिए बेहड़ ने की दावेदारी
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tilak Raj Behar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने भी दावेदारी ठोकी है। बेहड़ का कहना है कि उन्होंने इसके लिए पार्टी हाईकमान से आग्रह किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कांग्रेसी नेता प्रेम यादव के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत में बेहड़ ने कहा कि नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से उनकी प्रबल दावेदारी है। पिछले दो चुनावों से दावेदारी कर रहे हैं। अब फिर पार्टी हाईकमान से आग्रह किया है।
विज्ञापन
बेहड़ ने कहा कि हाल ही में हुए राज्यों के चुनाव के बाद भाजपा का भ्रम टूट गया है। दावा किया कि वर्ष 2019 में राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस का कब्जा होगा। उन्होंने बाजपुर निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
बेहड़ ने कहा कि बरहैनी स्कूल के प्रबंधक करन आनंद की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में वह एसएसपी से बातचीत करेंगे। इससे पहले बेहड़ के साथ आए किच्छा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दर्शन कोहली का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां सुरजीत अग्निहोत्री, राजेंद्र बेदी, रामअवतार यादव, साबिर हुसैन, सिंह स्वरुप भारती, गुलशेर, तनवीर अहमद, हनीफ आदि थे।