{"_id":"5877ce4b4f1c1b577fbaac71","slug":"ashram-took-sandalwood-smuggler-cut-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम से चंदन का पेड़ काट कर ले गए तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आश्रम से चंदन का पेड़ काट कर ले गए तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तस्कर संत कृपाल आश्रम से चंदन का पेड़ काट कर ले गए। चंदन की तस्करी की क्षेत्र में हुई पहली घटना से पुलिस में खलबली मची है।
बुधवार रात तस्कर गन्ना सोसायटी रोड स्थित संत कृपाल आश्रम परिसर से चंदन का पेड़ काटकर ले गए। खबर मिलते ही आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। आश्रम प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है। एचएसओ बीएस धौनी ने चंदन तस्करों की सुराग लगाने का भरोसा दिया। कोतवाल ने क्षेत्र के जिन फार्म हाउसों पर चंदन के पेड़ लग हैं उनकी सूचना मांगी है। चंदन तस्कर गिरोह कन्नौज क्षेत्र का बताया जा रहा है।
किलपुरा रेंज की गश्ती टीम ने रात्रि लगभग साढ़े सात बजे शीशम के गिल्टे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। लकड़ी माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल के निर्देशन में प्रशिक्षु रेंजर एके जोशी कामन नदी से लगे रिजर्व वीट प्रथम की ओर गश्त पर थे कि उन्हें जंगल से ट्रैक्टर ट्राली आते दिखाई दी। करीब पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़ लकड़ी माफिया भाग निकले। टीम ने बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्राली में लदे सात शीशम के गिल्टे बरामद किए। ट्रैक्टर ट्राली सीज कर मामला डीएफओ के पास भेज दिया। रेंजर केसी कफल्टिया ने पकड़ी लकड़ी की कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताया है। टीम में प्रशिक्षु रेंजर एके जोशी, वीट अधिकारी राजू, अमित बहुगुणा, चंद्रपाल यादव, रवि राणा, रमेश, सोनू कुमार आदि थे।
विज्ञापन
12केटीएम06पी खटीमा के किलपुरा रेंज में शीशम के गिल्टे लदा बिना नंबर ट्रैक्टर ट्राली