{"_id":"5b9ff8f1867a557fee02647f","slug":"81537210609-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के ताले तोड़ सामान, नगदी व जेवरात समेट ले गई पुत्रवधू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के ताले तोड़ सामान, नगदी व जेवरात समेट ले गई पुत्रवधू
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू और उसके साथ आए लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, घर का सामान भरकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को दी तहरीर में मानपुर रोड प्रभुविहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि आठ मई 2017 को उसके पुत्र का विवाह गढ़ीनेगी निवासी एक युवती से हुआ था। उसका पुत्र पौड़ी गढवाल में सहायक व्याख्याता के पद पर कार्यरत है। कहा कि विवाह के दो माह बाद से ही उसकी पुत्रवधू का व्यवहार पति और ससुरालियों के प्रति बदल गया, जिसके चलते पिछले आठ माह से वह अपने मायके में रह रही है। दोनों पक्षों के मध्य परिवार न्यायालय में वाद विचाराधीन है। रविवार की शाम वह और उनकी पत्नी दुकान पर थे। जबकि बूढ़े माता-पिता घर पर ही थे। आरोप है कि इस दौरान उसकी पुत्रवधू चार-पांच अन्य लोगों के साथ मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस आई। इन लोगों ने उनके वृद्ध माता-पिता के साथ मारपीट कर घर का कीमती सामान छह बैगों में भर लिया। इसके अलावा अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी और पत्नी, माता के जेवरात भी समेट लिए। विरोध करने पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।