{"_id":"5c5dd426bdec22653c2d1c05","slug":"71549653030-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के पास दुकान के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली के पास दुकान के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। कोतवाली से सिर्फ 200 मीटर दूर स्थित दुकान के ताले तोड़कर चोर गल्ले से करीब 50 हजार रुपये और अन्य सामान ले गए, जबकि रेडीमेड कपड़ों की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। व्यापारियों ने कोतवाल से चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार देर रात मुख्य मार्ग पर स्टूडेंट कार्नर के ताले तोड़कर चोरी करीब 50 हजार की नकदी और स्टेशनरी का सामान ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान स्वामी सुबोध गुप्ता को दो ताले टूटे मिले और दुकान से नगदी समेत सामान भी गायब मिला। इस दुकान के सामने रेडीमेड दुकान के ताले भी टूटे मिले। हालांकि सामान चोरी नहीं हुआ है।
कोतवाल जीबी जोशी, एसआई संजीव कुमार आदि ने मौका मुआयना किया। नागरिकों का कहना है कि रामराज तिराहे पर हर समय पुलिस टीम रहती है। इससे पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लग रहे हैं। सीओ एमसी बिन्जौला ने बताया कि पुलिस टीम जल्द चोरी का खुलासा करेगी।