{"_id":"5957deef4f1c1ba2468b459a","slug":"61498930927-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले को जेल
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। भूरारानी क्षेत्र में लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस अधेड़ की पिस्टल को कब्जे में लेने के बाद उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूरारानी मोड़ के पास रहने वाले 45 वर्षीय सतपाल ठुकराल पुत्र गुरुदयाल ठुकराल ने शुक्रवार देर रात अपने घर के पास ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सतपाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
अब पुलिस सतपाल के लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि सतपाल पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रह चुका है।