फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रंगदारी के चौथे आरोपी का कुंडा थाने में आत्मसमर्पण

रंगदारी के चौथे आरोपी का कुंडा थाने में आत्मसमर्पण

Tue, 06 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी के चौथे आरोपी का कुंडा थाने में आत्मसमर्पण
काशीपुर। खुद को शिक्षा निदेशालय का अधिकारी एवं पत्रकार बताकर शिक्षकों से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में फरार चल रहे चौथे आरोपी ने सोमवार को कुंडा थाने आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में पेशी के बाद चारों केा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कुंडा थाने के ग्राम कुदईयांवाला प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरवर सिंह और सहायक अध्यापक जसवंत सिंह ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार दबिशें दे रही थीं।
विज्ञापन


मामले में कुंडा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों योगेश शैली, राजेश शर्मा और मोहम्मद अजीम को बीते रविवार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मोहल्ला नई बस्ती निवासी अजहर मलिक फरार चल रहा था। सोमवार को फरार अजहर मलिक ने कुंडा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को सिविल जज (द्वितीय) शमा परवीन की अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed