फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कोतवाली में भिड़ गई सौतनें

कोतवाली में भिड़ गई सौतनें

Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में भिड़ गई सौतनें
काशीपुर। कोतवाली में सौतन को देखकर एक महिला ने अपना आपा खो दिया। दोनों की बीच जुबानी जंग कब हाथापाई में बदल गई पता ही नहीं चला। पुलिस कर्मियों ने उन्हें छुड़ाकर स्थिति को जैसे-तैसे काबू में किया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत दोनों महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला अल्ली खां निवासी उस्मान की पुत्री साजिया का विवाह दस वर्ष पूर्व आसिफ पुत्र आबिद के साथ हुआ था। साजिया के चार बच्चे हैं। कुछ समय पूर्व आसिफ मोहल्ले में रहने वाली शबनम के संपर्क में आ गया। शबनम का पति ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में जेल में बंद है। शबनम का कहना है कि उसने पति को तलाक देकर आसिफ से कोर्ट मैरिज कर ली है। यह मामला सामने आने पर साजिया का अपने पति से विवाद हो गया।
विज्ञापन


उसने कोतवाली में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा करने के आरोप में शिकायत की। मामले की सुनवाई महिला हेल्प लाइन में चल रही है। बुधवार को साजिया अपने भाई नदीम को साथ लेकर कोतवाली पहुंची। इसी दौरान शबनम भी आसिफ के साथ वहां आ गई। सौतन को सामने देख साजिया का पारा चढ़ गया और वह उससे उलझ पड़ी। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नदीम भी अपने जीजा से भिड़ गया। महिला हेल्प लाइन प्रभारी सरोज कांबोज से उन्हें चुप कराया। कुछ देर बाद वह आपस में फिर भिड़ गए। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अलग किया और चारों को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग करने के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed