{"_id":"59c6b3684f1c1b8e688b615b","slug":"51506194280-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नायब तहसीलदार ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम बढ़ियोवाला आमका निवासी राखी (22) पुत्र ओमप्रकाश सिंह का चार साल पहले गांव के ही तेजपाल सिंह से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद तेजपाल का का सेना में चयन हो गया। उसकी दो पुत्रियां सृष्टि (3) और आशू (2) हैं। तेजपाल एक माह की छुट्टी पर घर आया हुआ है।
बताया जाता है कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे राखी तबियत खराब हुई। शनिवार सुबह चार बजे उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ईएमओ बगीचा सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ओमप्रकाश सिंह ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि जब उनकी पुत्री की रात को साढ़े नौ बजे तबियत खराब हुई थी। पड़ोस में ही घर होने के बावजूद उन्हें साढ़े 11 बजे सूचना दी गई।
कहा कि जब वह पहुंचे तो पुत्री की मौत हो चुकी थी। तेजपाल ने बताया कि राखी की तबियत अक्सर खराब रहती थी। वह छह माह की गर्भवती थी। शुक्रवार रात भी उसके पेट में दर्द हुआ था। नायब तहसीलदार राधेश्याम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई कमलेश भट ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।