{"_id":"5a95ab894f1c1b013e8b47df","slug":"41519758217-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर कताई मिल के पास मृत मिला गुलदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जसपुर कताई मिल के पास मृत मिला गुलदार
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। जसपुर स्थित कताई मिल के पास से गुलदार का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर घाव के निशान पाए गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जानवरों के हमले से उसकी मौत हुई है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृत गुलदार के शव का रामनगर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया।
मंगलवार सुबह 11 बजे तराई-पश्चिमी वन प्रभाग के रेंजर कुंदन सिंह खाती को जसपुर में कताई मिल के पास गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना मिली। गुलदार की उम्र करीब एक वर्ष बताई गई है। सूचना पर रेंजर खाती, फॉरेस्ट गार्ड हरीश चंद्र, बीट वाचर गोविंद आदि ने मौके पर पहुंचकर गुलदार का शव कब्जे में ले लिया। रामनगर पशु चिकित्सालय में जिम कार्बेट पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत और डॉ. योगेश अग्रवाल ने शव का पोस्टमार्टम किया।