{"_id":"5b84455042c7924639037920","slug":"21535395152-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का वीडियो वायरल करने के मामले में पांच दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का वीडियो वायरल करने के मामले में पांच दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक विवाहिता का यौन शोषण कर उसका वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दिए जाने के पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। उधर, इस मामले में वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक के साथ पीड़िता का निकाह कराने के प्रयास चल रहे हैं।
बता दें कि एक महिला के दूसरे गांव में रहने वाले युवक से संबंध थे। महिला का पति हल्द्वानी में काम करता है। एक सप्ताह पूर्व उक्त युवक के साथ महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह वीडियो देख महिला के पति ने आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों के बीच तलाक हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद से प्रेमी फरार हो गया। पीड़िता ने एएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कुंडा पुलिस को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके गांव व मुरादाबाद क्षेत्र के एक गांव में भी दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। कुंडा थाना पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उधर, इस मामले में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक प्रधान ने मामले में सुलह समझौते के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उक्त ग्राम प्रधान का कहना है कि आरोपी युवक पीड़िता के साथ निकाह करने पर सहमत है। लेकिन अभी आरोपी सामने नहीं आ सका है।