फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 21 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
काशीपुर। ग्राम बघेलावाला निवासी व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने पर उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक का बिसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। उधर, मृतक की पत्नी ने एक युवक समेत तीन लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पैगा चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन


ग्राम बघेलावाला निवासी कलुआ (55) पुत्र मोहन सिंह बीती 18 फरवरी को जसपुर खुर्द स्थित अपनी पुत्री नीतू की बीमार बेटी को देखने आया था। एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल से फोन कर परिजनों को उसके ग्राम धीमरखेड़ा स्थित चौबे के मंझरे के पास बेहोश पड़े होने की सूचना दी। इस पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। सोमवार को हल्द्वानी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को दो चिकित्सकों डॉ. आरके सुंदरियाल और डॉ. कामेश राणा ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक की बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी आशा ने पुलिस को तहरीर देकर टनकपुर (चंपावत) निवासी एक युवक समेत तीन लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि उक्त युवक और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे उसके पति की मौत हो गई। आईटीआई के प्रभारी थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र और तीन पुत्रियां है।

---------
मृतक के शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है। उसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। उसके हृदय में गहरा नीला पन पाया गया है। बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश भट्ट, सीओ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed