{"_id":"5957f5e54f1c1bec5b8b49cb","slug":"191498936805-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर चली तलवारें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर चली तलवारें
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने का विरोध करने पर तलवार से हमला
रुद्रपुर। घर के बाहर बैठकर शराब पीने और उत्पात मचाने वालों का विरोध करना एक दंपति को तब महंगा पड़ा जब शराबी युवकों ने तलवारों के वार से दंपति सहित उनके बेटे को जख्मी कर दिया। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दंपति की हालत गंभीर है।
रम्पुरा वार्ड नंबर सात स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास रहने वाला मोहनलाल पुत्र रामलाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मोहनलाल के घर से कुछ दूरी पर ही देशी शराब की दुकान है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र के ही कुछ नशेड़ी युवक मोहनलाल के घर के सामने बने खेत में बैठकर शराब पीते हैं और नशा होने पर हुड़दंग करते हैं। मोहनलाल और उसकी पत्नी ने कई बार शराबी युवकों का विरोध किया लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आये। शुक्रवार शाम भी युवक मोहनलाल के घर के बाहर बैठकर शराब पीते हुए उसके साथ गाली गलौच करने लगे, मोहनलाल और उसकी पत्नी कमला ने जब इसका विरोध किया तो युवक उन्हें मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गये। मोहनलाल के अनुसार शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी कमला और बेटे धर्मेंद्र के साथ घर में बैठा था इसी दौरान करीब 12 शराबी युवक उसके घर में घुसे और तलवारों से उसके परिवार की पिटाई कर दी। मोहनलाल और उसके बच्चों की चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग जमा हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गये। आसपास के लोग खून से लथपथ मोहनलाल, कमला और धर्मेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये जहां मोहनलाल और कमला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस को मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई थी।