{"_id":"5bec796cbdec226989664496","slug":"171542224236-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फईम हत्याकांड में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फईम हत्याकांड में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में टैक्सी बुकिंग के नाम पर चालक फईम का कत्ल करने की वारदात में पुलिस को एक होटल के सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं। टैक्सी सर्विस एजेंसी संचालकों के साथ ही कुछ संदिग्धों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है।
बुकिंग के नाम पर फईम हत्याकांड को अंजाम देकर कार लूटने वाले बदमाशों के बारे में पुलिस टीमों को सीसीटीवी की फुटेज से कुछ अहम सुराग मिल गए हैं। लापता कार में लगे जीपीआरएस सिस्टम की मदद से पुलिस को उन रास्तों की जानकारी थी जिनसे हत्यारे मृतक फईम को लेकर गए थे। हत्यारों की सुरागकशी के लिए पुलिस ने उन सभी रास्तों और वहां मौजूद होटल आदि में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला है जिससे पुलिस को एक होटल में लगे सीसीटीवी से कुछ अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि उक्त होटल में हत्यारों ने खाना खाने के लिए कार रोकी होगी। इसके साथ ही लापता कार की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास पहले से मौजूद थी लेकिन उसमें हत्यारोपियों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे थे। माना जा रहा है होटल की सीसीटीवी फुटेज से पुलिस जल्द हत्यारोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। फिलहाल पुलिस की कई टीमों और एसओजी ने बाहरी राज्यों में भी डेरा जमाया है।