फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   यूपी के सहारनपुर में मिली डकैतों की लोकेशन

यूपी के सहारनपुर में मिली डकैतों की लोकेशन

Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में मिली डकैतों की लोकेशन

विज्ञापन
रुद्रपुर में गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी एन्क्लेव में महिला की हत्या के बाद हुई डकैती के मामले में पुलिस को कुछ डकैतों की लोकेशन यूपी के सहारनपुर में मिली है। पुलिस टीमों ने ऐहतियातन डकैतों के कुछ रिश्तेदारों की लोकेशन के आधार पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में भी डेरा जमा लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस डकैतों को गिरफ्तार कर सकती है।
गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी एन्क्लेव में रहने वाले पंकज श्रीवास्तव के घर पर बीती 22 मई को डकैतों ने हमला कर उनकी पत्नी अपर्णा की हत्या कर डकैती को अंजाम दिया था। डकैतों की धरपकड़ में जुटी पुलिस को घटना में छैमार गिरोह के जुड़े होने के साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने छैमार गिरोह के लोगों की छानबीन शुरू कर दी। कुछ दिन पूर्व छैमरों का लोकल कनेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने डकैतों को चिन्हित कर लिया, लेकिन गिरोह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। बीते रोज मुरादाबाद पुलिस से छैमार गिरोह की कुछ डिटेल लेने के बाद रुद्रपुर पुलिस को यूपी के सहारनपुर में कुछ डकैतों की लोकेशन मिली है। फिलहाल डकैत सहारनपुर से भी फरार हैं। डकैतों के कुछ रिश्तेदारों की लोकेशन पर पुलिस टीमों ने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन


सोढ़ी कॉलोनी की डकैती में सर्राफ से मिले अहम सुराग
रुद्रपुर। कुछ दिन पूर्व यूपी के बिलासपुर थाना क्षेत्र स्थित सोढ़ी कॉलोनी के एक घर में पड़ी डकैती के मामले में यूपी पुलिस को रुद्रपुर के सर्राफ से पूछताछ के बाद डकैती से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। यूपी के एक बदमाश की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को यूपी के बिलासपुर थाना पुलिस ने रुद्रपुर के सर्राफ को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि सिंह कॉलोनी में हुई डकैती के मामले में भी पुलिस को इससे काफी हद तक मदद मिल सकती है। कुछ संदिग्धों से रुद्रपुर पुलिस भी पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed