{"_id":"59aef5e44f1c1b66078b46f8","slug":"161504638436-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बनकर लूट ले गये ई रिकशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारी बनकर लूट ले गये ई रिकशा
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सवारी बनकर बैठे युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक को बंधक बना लिया। उसकी पिटाई के बाद बदमाश ई-रिक्शा लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीमें ई-रिक्शा की बरामदगी के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
भदईपुरा निवासी लियाकत हुसैन ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। लियाकत के अनुसार, बीती 28 अगस्त की रात वह सवारी छोड़ने के बाद खाली ई-रिक्शा लेकर घर की ओर जा रहा था। इस बीच दो अज्ञात युवकों ने दिनेशपुर जाने के लिए रिक्शा बुक किया। दिनेशपुर पहुंचने से पहले महतोष मोड़ पर युवकों के दो और साथी बाइक से वहां पहुंचे। चारों ने उसे बंधक बनाकर ई-रिक्शा लूट लिया।
विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस रिक्शा बरामद कर लेगी।