फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   डेढ़ साल से सगी बेटी से कर रहा था दरिंदगी, गिरफ्तार

डेढ़ साल से सगी बेटी से कर रहा था दरिंदगी, गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल से सगी बेटी से कर रहा था दरिंदगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
बाजपुर में एक पिता द्वारा 14 वर्षीय सगी बेटी से डेढ़ साल से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मेहमानदारी में आई पीड़िता की बुआ ने जानकारी होने पर अपने दरिंदे भाई का राज खोल दिया। पुलिस ने पीड़िता की बुआ की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 376, 506 और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा है।
क्षेत्र के यूपी बॉर्डर स्थित एक गांव निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति की पत्नी की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके साथ मासूम 14 वर्षीय व और 9 वर्षीय बेटी और पुत्र (6) रहता है। उक्त व्यक्ति के दो पुत्र पंजाब में मजदूरी करते हैं। शनिवार रात को उक्त व्यक्ति की बहन घर पर आई थी। रात करीब 12 बजे आरोपी पिता ने 14 वर्षीय बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस पर आरोपी पिता मारपीट पर उतारू हो गया। बीचबचाव में पीड़िता और उसकी बुआ के चोट आई। हंगामा होने पर पड़ोसी युवक मोनू मौके पर आ पहुंचा। आरोपी ने उसके सिर पर लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रात जैसे-तैसे कटने पर रविवार सुबह पीड़िता ने बुआ को आपबीती सुना डाली। पीड़िता ने बताया कि पिता डेढ़ वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। इस संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की बुआ ने अपने दरिंदे भाई की करतूत ग्रामीणों और पुलिस को बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए रुद्रपुर भेजा है। पीड़िता की बुआ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि महीनेभर पहले ही एक अन्य घटना में बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस आरोपी पिता सहित दो लोग गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed