{"_id":"5d03ea8f8ebc3e413e7c44f9","slug":"15605377324-sitarganj-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कबाड़ी पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज में कबाड़ी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी की तहरीर पर एक आरोपी को नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार की शाम करीब 3:40 बजे किच्छा रोड पर आरके ढाबा के पास कबाड़ी सुनील यादव पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया और हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती है। सुनील ने हमलावरों में एक की पहचान की थी। शुक्रवार को घायल की पत्नी संतरा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर मलपुरी गांव निवासी जोधा सिंह को नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 506 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों में जोधा सिंह को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।