फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   विदेश भेजने के नाम पर दस लोगों से 6.90 लाख की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर दस लोगों से 6.90 लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर दस लोगों से 6.90 लाख की ठगी
काशीपुर। रोजगार के लिए विदेश भेजने के नाम पर दस लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


मोहल्ला महेशपुरा निवासी भूरी पत्नी मो. उमर ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसका शेरकोट (बिजनौर) निवासी शमशाद नामक व्यक्ति से परिचय था। शमशाद ने उसे बताया कि वह लोगों को सऊदी और दुबई में नौकरी दिलाता है। भूरी ने विदेश भिजवाने के लिए अपने दस परिचितों को उक्त व्यक्ति से मिलवाया। शमशाद ने विदेश भेजने के नाम पर इनमें से छह लोगों से 75-75 हजार रुपये और चार लोगों से 60-60 हजार रुपये की रकम ली थी। उसने वीजा व पासपोर्ट बनवाकर सभी दस लोगों को विदेश भेज दिया लेकिन वहां उन्हें कोई रोजगार नहीं मिला।
विज्ञापन


विदेश में फंसे लोग जेब खर्च तक को तरस गए। उन्होंने अपने परिजनों को ठगी होने की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने रकम का प्रबंध कर उन्हें वापस काशीपुर बुलाया। घर वापस आने पर पीड़ित लोगों ने रकम वापसी के लिए भूरी पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भूरी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को भूरी ने बहाने से शमशाद को अपने घर बुलाया और मामले की सूचना देकर पुलिस को भी वहां बुला लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed