फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   किशोरी को भगाने का फरार इनामी गिरफ्तार

किशोरी को भगाने का फरार इनामी गिरफ्तार

Fri, 23 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को भगाने का फरार इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
काशीपुर में किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने के आरोपी इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है।

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 31 मार्च 2016 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि यूपी के अमरोहा थाना नौगांवा सादात निवासी कासिम उसकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 व 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कुछ समय बाद पुलिस ने भगाई गई किशोरी को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस ने कोर्ट में पीड़िता के बयान कराए थे। आरोपी के पकड़ में नहीं आने पर एसएसपी ने उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार को एसआई हेमचंद्र हरेडिया और महिला आरक्षी पूजा ने आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed