फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Wed, 06 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट
काशीपुर। मुरादाबाद मार्ग पर पांच हजार की रकम को लेकर ट्रक चालक व फैक्ट्री कर्मी के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। अलीगढ़ निवासी एक ड्राइवर मुरादाबाद मार्ग स्थित एक फैक्ट्री में माल उतारने आया था। ट्रक मालिक से पांच हजार की रकम मंगाने के लिए उसने एक फैक्ट्री कर्मी से अपने खाते का नंबर देने को कहा। जिस पर उसने नंबर दे दिया।
विज्ञापन


ट्रक मालिक ने पांच हजार रुपये फैक्ट्री कर्मी के खाते में डाल दिए। रुपये खाते से निकालकर देने की एवज में फैक्ट्री कर्मी ने चालक से दावत देने को कहा। वह दोनों दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शराब पी रहे थे। इस दौरान रुपयों के लेन-देन के विवाद को लेकर उनके बीच मारपीट हो गई। फैक्ट्री में हंगामा होने पर सूचना पुलिस को दी गई। सूर्या चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


उधर, ग्राम सरवरखेड़ा में मावे की रकम के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई और मामला मंडी चौकी पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed