फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   132 officers and staff deployed for Housing Scheme application

आवास योजना के आवेदन की जांच को 132 अफसर-कर्मचारी तैनात

Thu, 20 Jul 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 20 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
132 officers and staff deployed for Housing Scheme application
घरों के ऊपर से जा रहे हाईटेंशन लाइन के तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नगर निगम काशीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में जमा लगभग साढ़े सात हजार आवेदन पत्रों के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर विभिन्न विभागों और नगर निगम के 132 अधिकारियों, शासकीय, अर्द्ध शासकीय विद्यालयों के अध्यापकों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक 8 हजार 923 आवेदन पत्र भरे गए हैं, जबकि चार हजार आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। इन आवेदन पत्रों के सत्यापन का अभियान 25 जुलाई तक चलेगा। जिलाधिकारी के आदेश से नगर निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण, पॉलीटेक्निक, रजिस्टार कार्यालय के तकरीबन 132 कर्मचारी और अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमे 13 पर्यवेक्षक और लगभग 100 सहायक है। 
विज्ञापन


आवास योजना में तीन लाख तक की ईडबल्यूएस, तीन से छह लाख तक की एलआईसी, छह से 12 लाख तक की एमआईजीटू योजना में लगभग 13 हजार आवेदन आए हैं। सत्यापन कार्यक्रम में ड्यूटी को लेकर सुबह से ही निगम कार्यालय में कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। मुख्य नगर अधिकारी उत्तम सिंह चौहान और कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापकों की कमी से चार कक्षाओं की छुट्टी
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आवेदकों के सत्यापन को लगभग सभी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन सर्वाधिक सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों के अध्यापकों को लगाया गया। उदयराज इंटर कॉलेज के 22 अध्यापकों की ड्यूटी लगी। प्रधानाचार्य चौधरी सुखपाल सिंह ने कहा कि विद्यालय में अध्यापकों की कमी के चलते कक्षा छह से नौ तक के छात्रों की छुट्टी करनी पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed