फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चैती मेले के नखाशा बाजार में काली मंदिर के सेवादार को पीटा, मोबाइल लूटा

चैती मेले के नखाशा बाजार में काली मंदिर के सेवादार को पीटा, मोबाइल लूटा

Wed, 04 Apr 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चैती मेले के नखाशा बाजार में काली मंदिर के सेवादार को पीटा, मोबाइल लूटा
काशीपुर। चैती मेले के नखासा बाजार में पांच अज्ञात व्यक्तियों ने मां काली मंदिर के सेवादार पर हमलाकर उनका मोबाइल लूट लिया। बाद में बदमाश मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गए। घायल सेवादार का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मेला पुलिस को दी गई है। मोहल्ला पक्काकोट स्थित काली मंदिर पर सेवा करने वाले अशोक माली पुत्र रामचरन पिछले कई वर्षों से चैती मेले में नखाशा बाजार की जिम्मेदारी संभालते हैं। इसके अलावा वह मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में स्थित भैरो बाबा के मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद और लाल धागा बेचते हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात वह खाना बनाने के लिए नखासा बाजार स्थित कमरे में गए थे। करीब साढ़े नौ बजे पांच अज्ञात युवक उनके कमरे में घुस गए। आरोप है कि इन युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी एक आंख सूज गई। युवक उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। कुछ देर बाद कॉल लगाने पर मोबाइल कुछ दूरी पर पड़ा मिला। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed