{"_id":"5a78aa674f1c1ba2268b8981","slug":"131517857383-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोलता तेल डालकर युवक से लूटी नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोलता तेल डालकर युवक से लूटी नकदी
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में तीन अज्ञात युवकों ने एक युवक के हाथ पर खौलता तेल डालकर छह हजार रुपये की नकदी छीन ली। युवक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरुप से ग्राम आगर जिला पिथौरागढ़ का रहने वाला हयात सिंह पुत्र बलवंत सिंह कुछ समय पूर्व रोजगार की तलाश में रुद्रपुर आया था। इस दौरान वह नैनीताल रोड स्थित एक धर्मशाला में ठहरा था। हयात सिंह के अनुसार रुद्रपुर आने के बाद उसने अपने जगतपुरा निवासी दोस्त ललित से छह हजार रुपये उधार लिए थे।
रविवार शाम वह ललित से उधार लिए पैसे लौटाने उसके घर जगतपुरा जा रहा था। जगतपुरा गुरुद्वारे के पास तीन अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। एक युवक ने उसके हाथ पर खौलता तेल डाला और अन्य दो युवकों ने उसके जेब में रखी छह हजार की नकदी निकाल ली। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। हयात की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।