फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पॉस्कों एक्ट का मुकदमा दर्ज

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पॉस्कों एक्ट का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पॉस्कों एक्ट का मुकदमा दर्ज
काशीपुर। किशोरी के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने के मामले में कुंडा थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कुंडा थाना के एक गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि नौ मई की सुबह करीब 10 बजे उसकी नाबालिग बहन गांव की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान बसई रोड पर गांव निवासी एक किशोर ने उसकी बहन का रास्ता रोककर अभद्रता की। बहन के शोर मचाने पर राहगीर वहां एकत्र हो गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ धारा 354, 506 व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक सीमा कोहली को सौंपी गई है। 10 मई को मुकदमे के वादी ने कुंडा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि आरोपी ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सूर्या चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार व उपनिरीक्षक सीमा कोहली ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसी बीच पीड़िता वहां पहुंच और अपनी मर्जी से सहेली के घर जाने की बात कही। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed