फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   स्वास्थ्य विभाग को दी गई पौन एकड़ जमीन पर दबंगों का कब्जा

स्वास्थ्य विभाग को दी गई पौन एकड़ जमीन पर दबंगों का कब्जा

Sun, 02 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को दी गई पौन एकड़ जमीन पर दबंगों का कब्जा
जमीनों के घालमेल के लिए बदनाम ऊधमसिंह नगर में एक और घोटाला सामने आया है। प्रकाश में आया ताजा मामला स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल बनाने के लिए वर्ष-2005 में राज्यपाल की ओर से दाननामे के तहत दी गई पौन एकड़ (0.269 हेक्टेयर) भूमि का है। सीएमओ कार्यालय के तत्कालीन अफसरों ने साठगांठ कर इस जमीन को अस्पताल के अयोग्य घोषित कर दिया। तब से यह जमीन वन कर्मी बताए जा रहे एक व्यक्ति के कब्जे में है और इस पर धड़ल्ले से खेती की जा रही है। डीएम के निर्देश पर रुद्रपुर तहसील की टीम शनिवार शाम मौका मुआयना को पहुंची।
विज्ञापन

पड़ताल करने पर पता चला कि वन विभाग का एक गार्ड 12 साल से इस पर खेती कर रहा है।
बता दें कि वर्ष-2005 में दिनेशपुर रोड स्थित रायपुर ग्राम क्षेत्र में उत्तराखंड के राज्यपाल की ओर से 0.269 हेक्टेयर भूमि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए महेंद्र सिंह पुत्र मांगा सिंह निवासी रायपुर तहसील रुद्रपुर ने दाननामा में दी, जिसे राज्यपाल की ओर से सीएमओ ऊधमसिंह नगर को ट्रांसफर कर दिया गया। खतौनी में भी उक्त भूमि सीएमओ कार्यालय ऊधमसिंह नगर के नाम ही चढ़ी है। इस जमीन का दाननामा भी स्वास्थ्य विभाग के हक में हो चुका है।
विज्ञापन

आरोप है कि तत्कालीन सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों ने रायपुर के ही कुछ दबंगों के साथ साठगांठ कर पहले इस भूमि को अस्पताल के लिए बेकार दर्शाया और गुपचुप तरीके से अपनी ही सरकारी भूमि को दबंगों के कब्जे में दे दिया। शनिवार को जब रुद्रपुर तहसील के अधिकारियों की टीम मौके पर पड़ताल करने गई तो टीम के साथ अभद्रता की गई। फिलहाल डीएम के आदेश पर उक्त जमीन को कब्जे में लेने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेशपुर रोड स्थित ग्राम रायपुर में स्वास्थ्य विभाग को दाननामे में दी गई जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली थी। इस पर रुद्रपुर तहसील से एक टीम को मौके का मुआयना करने भेजा था, जमीन पर कब्जे की बात सामने आई है। तहसील की टीम भूमि की पड़ताल कर रही है। आरोप पुष्ट हुआ तो कब्जेदार पर सरकारी भूमि हड़पने की कार्रवाई की जाएगी।
- डा. नीरज खैरवाल, डीएम ऊधमसिंह नगर
------कोट
मेरे संज्ञान में मामला अभी आया है। अगर सीएमओ कार्यालय को पौन एकड़ जमीन दानस्वरूप दी गई है और इस पर किसी अन्य व्यक्ति की ओर से जबरन कब्जा किया जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग जमीन को अपने कब्जे में लेेने की कार्रवाई करेगा। यह भी पता किया जाएगा कि वर्ष-2005 में अगर भूमि सीएमओ कार्यालय को ट्रांसफर हुई तो फिर किस स्तर पर जमीन को कब्जे में दिया गया।

- आरके पांडे, सीएमओ ऊधमसिंह नगर
-----------
फोटो : 02आरडीपी01पी। वर्ष 2005 में राज्यपाल की ओर से सीएमओ ऊधमसिंह नगर को ट्रांसफर भूमि की खतौनी, जो सीएमओ कार्यालय ऊधमसिंह नगर को दाननामा हक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed