{"_id":"5adb88e24f1c1b84098b5dbd","slug":"11524336866-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से डंपर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से डंपर चालक की मौत
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति चोटिल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्राम किलावली थाना कुंडा निवासी गुरबख्श सिंह (35) पुत्र दयाल सिंह गांव के ही एक व्यक्ति के डंपर का चालक था। शुक्रवार को वह गांव के ही गुरदयाल सिंह की बाइक पर सवार होकर काम की तलाश में बाजपुर गया था। देर रात लौटते समय आईटीआई थाने के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में गुरबख्श सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरदयाल सिंह चोटिल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया, जबकि चोटिल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक के सबसे छोटे भाई सतनाम सिंह ने बताया कि गुरबख्श सिंह की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। छह साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गई थी। वह सात भाई थे। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।