फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दुकान का ताला तोड़ गल्ले से 20 हजार उड़ाए

दुकान का ताला तोड़ गल्ले से 20 हजार उड़ाए

Mon, 05 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ गल्ले से 20 हजार उड़ाए
काशीपुर। चोरों ने एक परचून की दुकान के ताले तोड़ गल्ले में रखी 20 हजार की नकदी उड़ा ली। लगातार हो रही चोरियों और उनका खुलासा न होने से व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

ग्राम बांसखेड़ा कला निवासी सरजीत सिंह की मोहल्ला टांडा उज्जैन में दशमेश किराना स्टोर के नाम से दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मकान मालिक राकेश सिंह ने फोन पर दुकान में चोरी होने की सूचना दी। दुकान पहुंचे सरजीत सिंह ने देखा तो शटर एक ताला टूटा था जबकि दूसरा ताला गायब था।
विज्ञापन

दुकान का शटर करीब एक फुट ऊपर उठा हुआ था और गल्ला टूटा था। सरजीत ने बताया कि चोरों ने गल्ले का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान का सामान भी बिखेर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान मालिक से घटना की जानकारी ली। यहां बता दें कि अलीगंज रोड पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की नाकामी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसी का फायदा उठाकर चोर एक के बाद एक इसी मार्ग पर दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कई पीड़ित पुलिस को घटना की तहरीर देेने भी गए। लेकिन पुलिस ने एक भी केस में मुकदमा दर्ज नहीं किया और न ही आगे कार्रवाई की। जिसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed