फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अस्पताल में पर्स चोरी करना चोर को पड़ा भारी, चप्पलों से की जमकर धुनाई

अस्पताल में पर्स चोरी करना चोर को पड़ा भारी, चप्पलों से की जमकर धुनाई

Sun, 02 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पर्स चोरी करना चोर को पड़ा भारी, चप्पलों से की जमकर धुनाई
अस्पताल आए मरीज का एक युवक ने पर्स उड़ा लिया। इसका पता चलते ही उसने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और चप्पल से धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को एक व्यक्ति सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आया था। वह भीड़ में खड़ा था तभी एक चोर ने उसकी जेब से पर्स निकालने का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे ऐसा करते देख लिया और जिस व्यक्ति का पर्स था उसे बता दिया। पर्स निकालने की बात सुनते ही भाग रहे चोर को उक्त व्यक्ति ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पीटाई लगानी शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और अन्य लोग बाहर निकल गए।
मरीज ओपीडी से लेकर इमरजेंसी कक्ष तक युवक को चप्पलों से पीटता हुआ ले गया और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले गई।
विज्ञापन

यहां बता दें कि अस्पताल में सीसीटीवी लगे होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन चोरी की घटनाओं को रोक नहीं पा रहा है। इससे आए दिन लोगों के पर्स और वाहन चोरी हो रहे हैं। इतना ही नहीं यह अस्पताल में चोरी की पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पूर्व भी कई बार अस्पताल में चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed