फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Thu, 19 Jul 2018 11:50 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
काशीपुर। महेशपुरा निवासी विमला पत्नी महेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर बताया कि तीन माह पूर्व वह पुष्पविहार कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रहती थी। 23 अप्रैल को मकान मालिक की पुत्री ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


कुछ देर बाद संदिग्ध हालात में उसके बेटे राहुल की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद उसने वहां से मकान खाली कर दिया। इसके बाद भी मकान मालिक के पुत्र फोन कर उसे और उसके परिजनों का अपहरण कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन


इसी के डर से उसका पति भी घर छोड़कर चला गया। 17 जुलाई को उक्त व्यक्ति ने फोन कर उसे और उसके दो बेटों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बेटे ठेला लगाकर परिवार का खर्च चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने कहा कि आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाकर मामले की जांच की जाएगी। आरोप सत्य पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed