फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

जलाशय में डूबे मछुआरे का शव छह दिन बाद पानी में उतराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Crime.
मृतक छिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
नानकसागर जलाशय में नाव पलटने से छह दिन से लापता मछुआरे छिंदर सिंह का शव जलाशय में उतराता मिला। नैनीताल से पहुंची एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से पुलिस ने शव को जलाशय से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मछुआरे की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

गांव पीलाढाई ग्रामसभा देवीपुर निवासी छिंदर सिंह (21) पुत्र बलवंत सिंह अपने बहनोई ग्राम चेतुआखेड़ा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खी के साथ नानकसागर जलाशय के मछली ठेकेदार के यहां दिहाड़ी पर मछली मारने का काम करता था। 17 दिसंबर को मछली मारने के बाद घर लौटने के दौरान जलाशय में उनकी नाव पलट गई। सुखदेव सिंह तो तैरकर निकल आया, जबकि छिंदर सिंह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस तथा ग्रामीण नाव एवं मोटरबोट से लातपा छिंदर को खोज कर रहे थे। बुधवार को नैनीताल से एनडीआरएफ की टीम के एसआई चंदन भंडारी के नेतृत्व में पहुंचे प्रदीप मेहता, महेंद्र भंडारी, चंदन रौतेला, सागर चन्द और सुमित राणा की टीम छिंदर की खोज में लग गई। दोपहर में छिंदर का शव नानकसागर जलाशय में घटनास्थल से कुछ दूर पानी में उतराता दिखाई दिया। थानाध्यक्ष केसी आर्य ने एनडीआरएफ टीम के सहयोग से शव को जलाशय से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मृतक के पिता बलवंत सिंह, मां जीत कौर, बहन विमला कौर, सीमा कौर, पालो कौर, मिन्दो कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed