फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

भाखड़ा नदी के पुल पर धार्मिक स्थल के पास संरक्षित पशु के अंश मिलने से आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Crime.
गदरपुर महतोष में भाखड़ा पुल के पास घटनास्थल पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। भाखड़ा नदी के पुल के किनारे धार्मिक स्थल के पास मृत संरक्षित पशुओं के अंश मिलने पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए प्रदर्शन किया। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी और थानाध्यक्ष राजेश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

महतोष क्षेत्र मेें सुबह करीब छह बजे नदी किनारे गए ग्रामीणों ने संरक्षित पशुओं के अवशेष देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। लोगों का गुस्सा बढ़ने पर मामले की गंभीरता के चलते दिनेशपुर और केलाखेड़ा आदि थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स को भी गदरपुर बुलवा लिया गया।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अभय प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ उत्तराखंड गो वंश संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस की पांच टीमों और गोवंश स्क्वायड की टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर संरक्षित पशु के तीन सिर, खाल और पैर आदि अंश मिले। राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. रवि शंकर झा ने कहा कि प्रथम दृष्टया अंश संरक्षित पशु के प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए जा रहे हैं।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गदरपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, अमित नारंग और ठाकुर विश्वास के नेतृत्व में ग्रामीण वहां पहुंच गए। लोगों ने वहां प्रदर्शन किया। राजेश बजाज ने कहा कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अंकित बठला, मुकेश कुमार, विक्रम सिंह, विकास बजाज, अखिल विश्वास, दयाल सिकदार आदि मौजूद थे।
राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन, जिला उपाध्यक्ष हरचरण सिंह चन्ना, राष्ट्रीय मंडल के नगर अध्यक्ष अमित ढींगड़ा, मुकेश फोगाट, गोपाल कश्यप, राजकुमार, गुरदीप सिंह, दीनदयाल सैनी, हरेंद्र सिंह, श्याम सिंह आदि थे। संवाद
पुलिस ने गठित कीं छह टीमें
रुद्रपुर। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीम तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
शांत फिजाओं को अशांत करने की साजिश
दो सालों में प्रकाश में आ चुके हैं पांच मामले
जसपाल डोगरा
गदरपुर। धार्मिक स्थल के पास संरक्षित पशु के अंश मिलने के पीछे क्षेत्र की शांत फिजाओं को अशांत करने की साजिश भी माना जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित पशुओं के अंशों को वहां लाकर डाला।
इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। 14 मई 2020 को पुलिस ने महतोष निवासी उस्मान के घर पर छापा मारकर संरक्षित पशु के दो पैर और भगोने में पकता हुआ मांस बरामद किया था।
15 मार्च 2021 को पुलिस ने इदरीश के घर में छापा मारकर संरक्षित पशु का ढाई क्विंटल मांस बरामद किया था। 26 मार्च 2020 को ग्राम गदरपुरा में नाहल नदी के किनारे खेत में छुपा कर रखी गई संरक्षित पशु की खाल और अंश बरामद करते हुए सदीक अहमद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। 10 अप्रैल 2022 को पुलिस ने ग्राम सरोवर नगर में मुन्ना कुरैशी को संरक्षित पशु का वध करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

18 सितंबर 2022 को सकैनिया चौकी प्रभारी गिरीश पंत ने संरक्षित पशु को काटकर घटनास्थल पर फेंके जाने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed