फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: नैनीताल हाईवे किनारे से खतरा बनी मिट्टी हटाई

Mon, 25 Aug 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर वाहन संचालन में खतरा बनी मिट्टी और मलबे को हटा दिया गया है। हाईवे पर जमा मलबे और मिट्टी में वाहन रपट रहे थे। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

सिडकुल के पारले चौक के पास लंबे समय से हाईवे के दोनों ओर मिट्टी और मलबा पसरा था। बारिश के दौरान मिट्टी, मलबा कीचड़ में तब्दील हो जा रहा था और दोपहिया वाहन रपट रहे थे। निकासी की उचित व्यवस्था न होने से भी दिक्कत बढ़ रही थी। ओवरटेक करते समय वाहनों को मलबे, मिट्टी में जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 21 अगस्त के अंक में इस दिक्कत को उठाते हुए हाईवे पर जमा मिट्टी, मलबा बने हादसे का सबब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर एनएचएआई ने रविवार को हाईवे से मलबा और मिट्टी काफी हद तक हटा दी है। अब भी कई स्थानों पर मिट्टी पसरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंचार्ज तुषार गुप्ता का कहना है कि एनएच के दोनों ओर से मिट्टी हटाई जा रही है। निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed