फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime news in district.

Udham Singh Nagar News: पेशेवर टप्पेबाजों ने पुलिस को घुमाया, बैंक के फुटेज ने दिया दगा

Sun, 08 Dec 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
रुद्रपुर। एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर आठ लाख रुपये उड़ाने वाले टप्पेबाज बेहद पेशेवर निकले। उन्होंने हेलमेट लगाकर न सिर्फ पहचान छिपाई बल्कि बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। यही नहीं, उन्होंने पुलिस को चकमा देने के मकसद से घटना के बाद बाइकों को विभिन्न जगहों पर घुमाया और संपर्क रास्तों से यूपी की ओर भाग निकले। एक बैंक के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को उम्मीद थी, लेकिन वहां की फुटेज में टप्पेबाजों के चेहरे धुंधले होने से मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


शिमला बहादुर रोड स्थित श्री राम बाजार में कार्यालय संचालित करने वाले विपिन त्यागी ने कोतवाली में अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि तीन दिसंबर की दोपहर वह अपनी कार से विशाल मेगामार्ट स्थित एयरटेल ऑफिस में किसी कार्य से गए थे। उनके परिचित सुनील शर्मा व उनकी पत्नी ललिता शर्मा आईसीआईसीआई बैंक से आठ लाख रुपये निकालकर लाए थे और नैनीताल रोड पर परशुराम चौक के पास खड़ी कार में दोनों में उनको रुपये दिए थे। उन्होंने अपनी कार में रुपये रख दिए थे और एयरटेल ऑफिस चले गए थे। थोड़ी देर बाद वे कार के पास आए तो सीधे हाथ का शीशा टूटा हुआ था और रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के बाद से ही टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी थी। टप्पेबाज सिविल लाइंस, डीडी चौक होते हुए आवास विकास और ट्रांजिट कैंप के बाद संपर्क रास्तों से सरहदी बरेली जनपद में चले गए। पेशेवर टप्पेबाजों ने पुलिस को चकमा देने के बाद बाइकों को कई जगहों पर घुमाया था और कहीं पर भी हेलमेट नहीं उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के कैमरों की फुटेज जांची तो कैमरों की गुणवत्ता खराब होने के चलते टप्पेबाजों के चेहरे धुंधले दिखे हैं। इस घटना के पीछे हरियाणा में सक्रिय गैंग का हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कुछ लीड मिली हैं। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से टप्पेबाजाें के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले


इधर, पुलिस ने घटना के बाद 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। कुछ फुटेज में संदिग्ध बाइक सवार कैद हुए हैं। पुलिस इन संदिग्धों के जाने के रूटों के भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ फुटेज में एक बाइक पर दिख रहे संदिग्धों की पहचान कराई जा रही है। कुछ लीडों पर भी टीमें काम कर रही हैं।
बैंक से ही पीछे लगने का जताया जा रहा अंदेशा

इस दौरान खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे भी टप्पेबाज बाइक से जाते हुए दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस उनका पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों तक पहुंच गई थी। इधर, अब बाइक सवार टप्पेबाजों की फुटेज बैंक के सीसीटीवी कैमरे में मिली है। माना जा रहा है कि वह बैंक से ही विपिन त्यागी के मिलने वाले का पीछा कर कार तक पहुंचे थे। ऐसे में अब पुलिस फुटेज में कैद बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

बाइक सवार बदमाशों के संबंध में कुछ अहम जानकारी मिली है। उस पर पुलिस काम कर रही है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article