{"_id":"67b0e37c820a1f5bc80e0517","slug":"crime-news-in-district-kashipur-news-c-8-1-hld1039-513249-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चुनावी रंजिश में फायरिंग मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चुनावी रंजिश में फायरिंग मारपीट, पांच घायल
Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष के बीच मारपीट व फायरिंग हो गई। घटनाक्रम में पार्षद समेत दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को छर्रे भी लगने की बात कही जा रही हैं। आरोप है कि पार्षद व उसके साथियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
खड़कपुर देवीपुरा में वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर दो पक्ष के बीच रंजिश चली आ रही है। सत्यम पैलेस के पास प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र कुमार का आवास है। उनका कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर पार्षद उनसे रंजिश रखता है। शनिवार की देर शाम पार्षद समर्थकों के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि हमलावरों ने सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित राजेंद्र का कहना है कि इस दौरान हमलावरों ने दस राउंड से अधिक फायर किए। छर्रे लगने से राजेंद्र के पिता दौलत सिंह (60), उनके मामा रूप किशोर (55) और हरिओम (35) घायल हो गए हैं। जबकि दूसरे पक्ष से पार्षद समेत दो लोग चोटिल हो गए।
सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश में दो पक्ष के बीच मारपीट होने की बात सामने आई है। छर्रे लगने से तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें रेफर किया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।