{"_id":"687d45516462b975c805753a","slug":"crime-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-129785-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिला को पीटकर उठा ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिला को पीटकर उठा ले जाने का आरोप
Mon, 21 Jul 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक महिला ने 11 लोगों पर उसके साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरखेड़ा निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि 10 जून की रात लगभग एक बजे मुशाहिद, जाहिद, दानिश, मोनिश, मुमत्याज, तालिम, ताहिर, नदीम, अनस, शोहिल व राहिल हमसाज होकर उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान मुशाहिद ने उसको जबरन कंधे पर उठा लिया। शोर मचाने पर उसकी सास उठ गई। सास के विरोध करने पर उनके साथ हमलावरों ने मारपीट कर बेहोश कर दिया। वहीं इन लोगों ने उसके साथ अभद्रता की। महिला ने बताया वह किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर अपनी ननद के घर पहुंच गई। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसकी सास को अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़िता ने बताया उसने सूर्या पुलिस चौकी, कुंडा थाना व सीओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगा चुकी है।
बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह लोग उस पर केस दर्ज नहीं कराने का दबाव बना रहे हैं। फैसला नहीं करने पर घर पर ईंट फेंक कर मारी और दोबारा घर पर हमला बोल दिया। इन लोगों उसके घर में रखे सोफे में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग भाग गए। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर सौंपकर उसकी व उसके पति के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।