{"_id":"67f2d1c27e516b58b105de7d","slug":"crime-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-125344-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट किया घायल
Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति ने विवाहिता को तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता की बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा पांडेय निवासी शमीम जहां पुत्री साबिर हुसैन ने पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी बहन शबनम का निकाह 14 नवंबर 2024 को महुआखेड़ा गंज निवासी मोहम्मद आलिम के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति आलिम, ससुर कलुआ, सास मोमिना, देवर आरिफ, ननद करीना, जेठानी नाजरीन व दामाद अकबर अली उसकी बहन को कम दहेज का ताना देकर उत्पीड़न करने लगे। बताया कि फरवरी महीने में उसकी मां की तबियत खराब हुई तो बहन घर आ गई। रिश्तेदारों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, तब वे लोग एफडी के रुपये न देने पर दो लाख रुपये की मांग करने लगे। बीती 26 मार्च को शबनम का पति चेन्नई से आकर उसको अपने साथ ले गया। एक अप्रैल की शाम लगभग चार बजे उसकी बहन ने अपनी ननद के मोबाइल से फोन कर बताया कि उसे यहां से ले जाओ, वरना ये लोग उसे मार देंगे। वह अपने भाई के साथ शबनम को लेकर घर आने लगे। तब ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और अकबर अली व आरिफ ने अश्लील हरकतें कीं। बहन को गंभीरावस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।