फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

चोरों ने शिक्षक का बंद घर खंगाला, सोने-चांदी, नकदी समेत घरेलू सामान चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Crime.
खटीमा के राजीव नगर में चोरों ने कमरे में किया तितर-बितर सामान। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। चोरों ने शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवर, पच्चीस हजार रुपये समेत घरेलू सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

राजीव नगर निवासी शिक्षक मोहन सिंह शुक्रवार देर शाम अपनी ससुराल बनबसा में किसी के निधन होने पर परिवार सहित गए थे। वे घर पर ताला लगाकर गए थे। शनिवार सुबह लौटे तो ताला टूटा था। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा था। अलमारी में रखे 25 हजार रुपये, एक तोले सोने की चेन, सोने की दो नथ, चांदी की एक जोड़ी झाझर, चांदी के बिछुए, बच्चे का गुल्लक समेत अन्य घरेलू सामान आदि गायब था। बच्चे के गुल्लक में लगभग चार हजार रुपये थे। शिक्षक ने चोरी की सूचना झनकईया थाने में दी। पुलिस ने कमरे का मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। शिक्षक ने थाने में तहरीर सौंपी है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

जेवर और 15 हजार की नकदी चोरी
खटीमा। सैजना पटपुरा निवासी राजेंद्र सिंह बोरा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ गांव के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस आए तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे में अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे तीन तोले सोने के जेवर और 15 हजार रुपये गायब थे। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरी के सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed