फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime in Sitarganj.

सुनार की मां की मुट्ठी में कातिल का राज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Crime in Sitarganj.
नानकमत्ता में मृतका की मुट्ठी से मिले मास्क से फिंगर प्रिंट लेते कुमाऊं की फारेंसिक एक्सपर्ट के ? - फोटो : SITARGANJ
सुनार की मां की मुट्ठी में कातिल का राज
विज्ञापन

नानकमत्ता। चार लोगों की नृशंस हत्या की वारदात के खुलासे में कुमाऊं की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की दो टीमें जुटी हैं। संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल सरन के नेतृत्व में दोनों टीमों ने घटनास्थल से खून, बाल, मास्क आदि के सेंपल उठाए हैं। साथ ही तिजोरी से फिंगर प्रिंट भी लिए। संयुक्त निदेशक डॉ. सरन ने बताया कि सेंपलों के जरिये डीएनए की जांच की जाएगी। हत्यारोपी बच नहीं सकते।
कुमाऊं की फॉरेंसिक संयुक्त निदेशक डॉ. सरन के नेतृत्व में महेश जोशी, हरीश कुमार व रमन कंबोज एवं दूसरी टीम की एसआई पुनीता बलोदी, मनीष बिष्ट, भूपेंद्र तिवारी, मनीष कुमार देवहा नदी किनारे घटनास्थल एवं मृतकों के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मौके से खून, बाल, मृतकों के कपड़े आदि जब्त कर लिए। साथ ही तिजोरी से फिंगर प्रिंट लिए। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरन ने बताया कि मृतका आशा देवी की मुट्ठी से अपराधी के बाल व मास्क मिला है। इसके जरिये अपराधियों तक पहुंचा जाएगा। महिला की मुट्ठी में मिले बाल और मास्क हत्या की घटना की गुत्थी सुलझाएंगे। बताया कि महिला से दुष्कर्म तो नहीं हुआ है, इसकी भी जांच की गई। जांच में दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

कुमाऊं के दो जिलों की टीमें खुलासे में लगीं
नानकमत्ता। एक परिवार के चार लोगों की हत्या से जहां पूरा जिला थर्रा उठा है, वहीं पुलिस अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए हैं। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने हत्या की वारदात का जल्द खुलासा करने के लिए चंपावत जिले के अलावा एसओजी काशीपुर व रुद्रपुर, एसटीएफ एवं सर्विलांस की टीमों को लगाया है। इसके अलावा डॉग व स्नीफर डॉग स्क्वायड की टीमें भी साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से मिला मोबाइल
नानकमत्ता। पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की जांच में घटनास्थल से एक मोबाइल व कुछ दवाइयां भी मिली हैं। एसओजी के प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अपराधियों को पकडॉने के लिए मोबाइल की सर्विलांस के जरिये जांच करेगी। संवाद

नगर के सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
नानकमत्ता। घर पर मां-बेटी और घर से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर अंकित रस्तोगी और उसके ममेरे भाई उदित रस्तोगी की लाश मिलने के बाद पुलिस ने घर से देवहा नदी किनारे झाड़ियों तक लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। कई दुकान व घरों से सीसीटीवी फुटेज भी उठाई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed