फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime in Pulbhatta kichcha

Udham Singh Nagar News: मांस तस्करों ने ने किया सिपाही को कुचलने का किया प्रयास

Fri, 14 Apr 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crime in Pulbhatta kichcha
किच्छा। चेकिंग के दौरान मांस तस्करों ने पुलभट्टा थाने में तैनात सिपाही को कार से कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान तस्करों ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। कार्रवाई में एक तस्कर को को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन लोग दो कारों को छोड़कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए। दोनों कारों से पांच क्विंटल मांस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलभट्टा थाने में एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना मिली कि गो तस्कर दो कार से प्रतिबंधित मांस ले जाने वाले हैं। टीम के साथ चेकिंग के दौरान शंकर फार्म कट पर तेजी से आ रही वैगनआर और मारूति ईको को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर चालक ने जानबूझकर जान से मारने की नियत से कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिष्ट पर वैगनआर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें महेंद्र बाल-बाल बचे। पुलिस को पीछा करते देख चालक ने कार को शंकर फार्म पुलिया के पास एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गणेश मिस्त्री बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने कार चला रहे तस्कर अलीम निवासी वार्ड छह शेरगढ़ थाना शेरगढ़ (बरेली) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों में सवार वसीम निवासी इंद्रानगर सिरौलीकलां, युनूस निवासी शेरगढ़ और युसूफ निवासी शीशगढ़ भागने में सफल रहे। एसओ ने बताया कि वैगनआर कार से करीब दो क्विंटल और मारूति ईको से करीब तीन क्विंटल मांस बरामद किया। एसओ भट्ट ने बताया कि बरामद मांस के प्रतिबंधित हो सकता है।
विज्ञापन


तो घरों से हो रही मांस की तस्करी
किच्छा। पुलभट्टा एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि बरामद मांस किच्छा के कुरैशी मुहल्ले से लाया जा रहा था। किच्छा के स्लॉटर हाउस के सीसीटीवी फुटेज में तस्कर या उनकी गाड़ियां नहीं थीं, जिससे लगता है कि यह मांस की घरों से तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्कर करते हैं बाइक से रेकी फिर निकालते हैं वाहन
किच्छा। मांस तस्कर वाहनों को पुलिस से बचाते हुए रेकी भी करते हैं। बताया जा रहा है कि इस गैंग में शामिल लोग पहले सड़कों पर रेकी करते हैं। जब रोड साफ होती है तो मोबाइल पर सूचना देकर वाहन निकाल ले जाते हैं। पिछले दिनों जब पुलभट्टा पुलिस ने सख्ती दिखाई तो इन लोगों ने बहेड़ी जाने का रास्ता वाया उत्तमनगर शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed