फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cricket Match in kashipur

Udham Singh Nagar News: रुद्र लायंस ने मैच जीतकर चार अंक हासिल किए

Thu, 30 Mar 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 30 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match in kashipur
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के पांचवें दिन हाइलैंडर स्पोर्ट्स अकेडमी काशीपुर में रुद्र लायंस क्रिकेट अकेडमी रुद्रपुर ने हाइलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी को हराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुद्र लायंस ने टॉस जीतकर हाइलैंडर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हाईलैंडर ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में सभी विकेट खोकर 279 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक संजय सिंह ने 99 रन का योगदान दिया। रुद्र लायंस के विकास, मोहित अरोरा और कुणाल यादव ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्र लायंस एकेडमी ने 3 विकेट शेष रहते 280 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रवि यादव ने 67, काबिल ने 57 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। इस पर रुद्र लायंस ने चार अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच रवि यादव बने। अंपायर नमन ग्रेवाल और मोइनुद्दीन, ऑनलाइन स्कोरिंग मो. नवाज और मैच रेफरी मो. इकरार रहे। इस मौके पर हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी के एमडी संजय ठाकुर, कादर खान, भारत पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed