{"_id":"59c8007d4f1c1be4738b66ef","slug":"create-a-career-in-sports-students-ekta-bist","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में कैरियर बनाएं छात्राएं : एकता बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में कैरियर बनाएं छात्राएं : एकता बिष्ट
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
इसरो के वैज्ञानिक एमपी सिंह और क्रिकेटर एकता बिष्ट को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के लोग
- फोटो : amar ujala
किच्छा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विज्ञान और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने पहुंचकर बच्चों के साथ अनुभव साझा किये। उन्होंने बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट ने छात्राओं से खेलों में कैरियर बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। एकता ने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक विकास में भी खेल सहायक हैं।
उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच देने की वकालत की। इसरो के वैज्ञानिक प्रसिद्ध एमपी सिंह ने बच्चों को इसरो आने का न्यौता दिया और ऑनलाइन सेशन शुरू कराने का वादा भी किया। इस दौरान एकता बिष्ट के कोच लियाकत अली, विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और प्रधानाचार्य पूजा बोस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन