{"_id":"67bf6d91255f08f4fa051cde","slug":"cracks-on-national-highway-danger-from-potholes-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-121384-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नेशनल हाईवे पर आई दरार, गड्ढों से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नेशनल हाईवे पर आई दरार, गड्ढों से खतरा
Thu, 27 Feb 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एनएच 109 पर सिडकुल के पारले चौक के पास कई स्थानों में सड़क पर दरार आ गई हैं। इससे गड्ढे हो गए हैं। जहां पर यह स्थिति पैदा हुई है, वहां सड़क मरम्मत का काम चल रहा है। थोड़ी दूरी पर रोड ओवर ब्रिज बन रह है। इस स्थान पर पंतनगर मोड़ से नगर की ओर आने वाले वाहनों को सिडकुल की साइड से डायवर्ट किया गया है। वाहनों के दबाव के कारण इस तरह की स्थिति पैदा होने का अंदेशा है। सड़क पर दरार और गड्ढे दोपहिया वाहनों के लिए बेहद खतरनाक बने हुए हैं। चौपहिया वाहनों के लिए दिक्कत भी खड़ी कर रहे हैं। सड़क पर पांच-छह जगह इस तरह की दिक्कत पैदा हुई है। सड़क को ठीक नहीं किया गया तो हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन