काशीपुर की सड़कों पर जल्द दिखेगी सीपीयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि काशीपुर की सड़कों पर जल्द सीपीयू भी दिखेगी। शनिवार को एएसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 सड़क दुघर्टनाओं के लिहाज से बुरा साबित हुआ। इस साल जिले में सड़क हादसों में 240 से अधिक लोगों की मौतें हुईं। सर्वे के मुताबिक हादसों में सर्वाधिक मौत दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों की हुई।
रुद्रपुर में सीपीयू आने के बाद से स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट पहनने से दुघर्टनाओं में मौत का ग्राफ अपेक्षाकृत कुछ कम हुआ है। एसएसपी ने बताया कि काशीपुर में भी सीपीयू की तैनाती का प्रस्ताव भेज दिया गया है। आने वाले चार-पांच माह में यहां सीपीयू तैनात कर दी जाएगी।
जल्द ही सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया जाएगा। इसके लिए यातायात प्रशिक्षित 40 आरक्षी काशीपुर में तैनात किए जाएंगे। इससे पूर्व एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अपराध नियंत्रण के लिए नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल काशीपुर चंचल शर्मा, कोतवाल जसपुर अबुल कलाम, थाना प्रभारी कुंडा सुधीर कुमार, थाना प्रभारी आईटीआई जसवीर सिंह चौहान आदि थे।