{"_id":"66c12e98ae12718ca60389b6","slug":"counseling-will-be-held-today-for-182-posts-of-assistant-teachers-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-113797-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सहायक अध्यापकों के 182 पदों पर आज होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सहायक अध्यापकों के 182 पदों पर आज होगी काउंसलिंग
Sun, 18 Aug 2024 04:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शेष 182 पदों के लिए दूसरी काउंसलिंग रविवार को होगी। इसमें एक पद पर तीन-तीन अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। काउंसलिंग में उच्च मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
जिले में सहायक शिक्षक के 309 पद सृजित हैं। इसमें 43 बैकलॉग के लिए पद आरक्षित हैं। इसके लिए कुल 2768 लोगों ने आवेदन किया था। सभी आवेदनों की जांच में 276 पात्र पाए गए थे। इसके लिए हुई पहली काउंसलिंग में मात्र 94 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। रविवार को सुबह 10 बजे से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनपद स्तरीय समिति के समक्ष एक-एक पदों के सापेक्ष तीन-तीन लोगों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। इसमें आवेदनों में प्रस्तुत व उनके मूल अभिलेखों की गहनता से जांच की जाएगी। संवाद
जारी हुए 85 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के आदेश
रुद्रपुर। सहायक अध्यापक भर्ती में पहली काउंसलिंग में कुल 94 का चयन किया गया था। इसमें से 85 के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें 76 को देहरादून में मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए थे। इधर नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने सभी चयनित सहायक अध्यापकों को स्कूल आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन
कोट
देहरादून में 76 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है। इनके मूल अभिलेखों की जांच उप शिक्षा अधिकारी करेंगे, इसके बाद ही स्कूल में ज्वाइन कराया जाएगा।
-हरेंद्र कुमार मिश्र, डीईओ प्रारंभिक।