फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corporation will increase income by opening filling station

Udham Singh Nagar News: फिलिंग स्टेशन खोल निगम बढ़ाएगा आय

Mon, 15 Jul 2024 04:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Jul 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Corporation will increase income by opening filling station
काशीपुर। नगर निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए फिलिंग स्टेशन लगाने की कवायद शुरू कर रहा है। इसके लिए इंडियन ऑयल के साथ पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने ढेला नदी के पास स्थित अपने ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि पर खुद का पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और चार्जिंग स्टेशन लगाने का प्लान बनाया है। इसके लिए इंडियन ऑयल के साथ वार्ता की जा रही है। विकास प्राधिकरण के वीसी अभिषेक रुहेला और सचिव पंकज उपाध्याय ने भी प्रस्तावित स्थल की जानकारी ली थी।

रविवार को नगरआयुक्त विवेक राय ने बताया कि निगम की आय के स्रोत बढ़ाने की दिशा में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रकिया शुरू की जा रही है। अक्टूबर 2023 में हुई नग रनिगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद निगम ने ढेला पुल के पास खाली पड़ी भूमि पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के पंप लगाने की कवायद शुरू की। कहा कि वहां पंप स्थापित होने के बाद उन्होंने दो लाख रुपये महीना किराए की डिमांड रखी है। साथ ही लक्षित आय 50 लाख रुपये सालाना रखी गई है। बताया कि निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed