{"_id":"57d6f8a44f1c1ba73dd47600","slug":"corporation-becomes-like-assembly-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा की तरह बनेगा निगम सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा की तरह बनेगा निगम सभागार
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम बोर्ड की बैठक के लिए सभागार को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। 85 लाख रुपये की लागत से सभागार को विधानसभा की तरह तैयार किया जाएगा। तैयार होने के बाद सभागार भव्य होने के साथ ही एसी और साउंड प्रूफ होगा।
शहर में नगर निगम कार्यालय से लगे सभागार में काफी कमियां है। साउंड प्रूफ नहीं होने की वजह से आवाजें गूंजती रहती हैं। सभागार में हवादार खिड़कियां नहीं हैं। जिसके चलते यहां कार्यक्रम भी नहीं हो पाते हैं। निगम ने अब सभागार को मिनी विधान सभा की तरह बनाने की योजना बनाई है। जिसके लिए 85 लाख रुपये का बजट रखा गया है। इसका डिजायन विधान सभा की तरह होगा। इसमें एक साथ ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
उप मुख्य नगर अधिकारी नजर अली ने बताया कि सभागार मिनी विधान सभा के समान बनाई जा रही है। यह साउंड प्रूप और एसी युक्त होगा। सभागार में 15 एसी लगाए जाएंगे। कुर्सियां गोला कार में लगेंगी। कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि हाल में लगभग टू सीटर 48,थ्री सीटर 30, फोर सीटर 48 सीटें होंगी। शेष सीटों के फ्रेम वुडन होंगे। सभागार को कार्यक्रमों, बैठकों के लिए किराए पर दिया जाएगा। सभागार का डिजाइन तैयार किया गया है। उसको ओके करने के बाद निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।