फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Contribute to the progress of the state through sacrifice: Bhatt

शहीदों के बलिदान से मिले राज्य की प्रगति के लिए दें योगदान: भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Contribute to the progress of the state through sacrifice: Bhatt
सितारगंज में राज्य आंदोलनकारी दिगंबर सती को सम्मानित करती एसडीएम मुक्ता मिश्र। - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर। जिले में राज्य स्थापना दिवस की 20वीं वर्षगांठ सादगी से मनाई गई। इस दौरान राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, जिपं. अध्यक्ष रेनू गंगवार, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, डीएम रंजना राजगुरू और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने शहीद आंदोलनकारी परमजीत सिंह, गोपी चंद्र, प्रताप सिंह, भगवान, सलीम कुरैशी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

इसके बाद राज्य आंदोलनकारी राजकुमार ठुकराल, अवतार सिंह बिष्ट, विवेक सक्सेना, महेश चन्द पंत, माधवानंद जोशी, बलराज मिश्रा, निरंकार मिश्रा, सत्यपाल बत्रा, विकास सक्सेना, कांति भाकुनी, जानकी जोशी, कमला बुधानी, देवकी बिष्ट, कमलेन्द्र सेमवाल और अन्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। सूचना विभाग की विकास पुस्तिका के विमोचन के बाद मुख्य अतिथि ने विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। वहां पर ग्राम्य विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर, मत्स्य विभाग सहित अनेक विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद भट्ट, डीएम और अन्य नेे सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बलिदान से मिले राज्य की प्रगति के लिए योगदान दें। थारु सांस्कृतिक विकास समिति ने कोविड-19 की जागरुकता को लेकर नाटक सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां पर एसएसपी डीएस कुंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेशपुर सीमा सरकार, सुरेश गंगवार, सीडीओ हिमांशु खुराना, एडीएम यूएस चौहान, जेसी कांडपाल, ओसी नरेश दुर्गापाल आदि थे।
इधर, सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय परिसर में कार्मिक बृजेश गोविंद राव की ओर से दिए गए 325 पौधों का रोपण किया गया। वहां पर सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन आदि थे।
इधर, पूर्व मेयर सोनी कोली के कैंप कार्यालय में भाजपा नेता सुरेश कोली ने विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, यूपी के रामपुर कारखाना सीट से विधायक कमलेश शुक्ला के बेटे राजीव शुक्ला और एडीओ बलराज सिंह राज को सम्मानित किया। वहां पर भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, मनीष शुक्ला, याद राम कोली, प्रेम पाल गंगवार आदि थे।
कोरोना वारियर्स को दिए प्रशस्ति पत्र
रुद्रपुर। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद और विधायक ठुकराल ने कृषि विभाग की ओर से सरखा स्वयं सहायता समूह खटीमा की पूनम राणा, पारस स्वयं सहायता समूह खटीमा की राजेश्वरी देवी को कृषि आधुनिक यंत्र सुपर सीडर, मल्चर आदि दिया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से नवजात सृष्टि, बेवी, खुशी, कनिष्का, रचना, प्रियांशी, उर्वशी, बेवी को वैष्णवी किट दी।
समाज कल्याण ने आदिल खान, हर्ष छाबड़ा को दिव्यांग बस पास, पूर्ति विभाग ने अनिता, शारदा कपूर, पार्वती, छोटी बेगम को स्मार्ट कार्ड, उद्यान विभाग ने प्रियंका रानी, राजेश चन्द्र गुप्ता को छोटे ट्रैक्टर दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वारियर डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. शांतनु सारस्वत, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. वाचा सक्सेना, डॉ. विनय प्रताप सिंह, डॉ. अभिषेक शर्मा, प्रदीप मेहर को प्रशस्ति पत्र दिया।
काशीपुर में सांसद ने 10 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया
काशीपुर। राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को सांसद अजय भट्ट ने काशीपुर नगर निगम में पहुंचकर अमृत योजना के तहत दस करोड़ 38 लाख की दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण और 61 करोड़ 62 लाख की चार योजनाओं का शिलान्यास किया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। भट्ट ने लोगों से पानी की बचत करने की भी अपील की।
विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि अमृत योजना में जो पानी उपलब्ध कराया जा रहा है वह किसी अमृत से कम नहीं है। मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि अमृत योजना में पेयजल, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और पार्को के लिए भी बजट मिला है। पार्षद संघ ने सांसद को तलवार भेंट कर पार्षदों का मानदेय बढ़ाने की मांग की।
वहां पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पेयजल निगम के ईई डीके बंसल, एई मधुकांत कोटियाल, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, एसडीएम गौरव सिंघल, पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, अनिता कांबोज, राजकुमार सेठी, दीप जोशी, मनोज मनराल आदि थे।
आप ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया दिवस
काशीपुर। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को राज्य स्थापना दिवस के 20 वर्ष पूरे होने पर इसे संकल्प दिवस के रूप में मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उत्तराखंड जब तक शहीदों के सपनों का राज्य नहीं बन जाता तब तक पार्टी इस दिन को संकल्प दिवस के रूप में मनायेगी। वहां पर आप के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा आदि थे।
इधर, जनजीवन उत्थान समिति ने भी काशीपुर जिला बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहां पर समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी, संदीप सहगल, यशवंत चौहान, दीपक वर्मा आदि थे। इधर, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में भी एक विचार गोष्ठी हुई। वहां पर प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता, दीपक शर्मा, अशोक कुमार, मनोज कुमार, संजय शर्मा, मुकेश मिश्रा, हीरा सिंह रावत, कल्पना नौटियाल आदि थे।
इधर, एसडीएम गौरव कुमार सिंघल ने तहसील में राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली, आशोक छाबड़ा और अधिवक्ता केवल सिंह को सम्मानित किया। वहां पर तहसीलदार वीसी पंत, जाकिर हुसैन, पंकज सक्सेना, नासिर हुसैन आदि थे। कृषि अधिकारी बीसी उपाध्याय ने 30 किसानों को सरसों का बीज निशुल्क बांटा।
खटीमा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
खटीमा। उसंजय रेलवे पार्क स्थित शहीद स्मारक एवं तहसील परिसर पर राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया गया। वहां पर नानकमत्ता के विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, रमेश जोशी रामू, विश्वनाथ यादव, मोहनी पोखरिया, सावित्री कन्याल, विमला बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, जानकी गोस्वामी, किशोर जोशी, गोपाल बोरा आदि थे।
तहसील सभागार में एसडीएम निर्मला बिष्ट ने शहीदों के आश्रित देवकी देवी, नरेश चंद एवं नानक सिंह तथा विमला मुडेला, धाना भंडारी, जानकी गोस्वामी, कमला जोशी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अमित पांडे ने किया। वहां पर बीडीओ एनसी उपाध्याय, तहसीलदार यूसुफ अली, ईओ धर्मानंद शर्मा, पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह बुंगला आदि थे। इधर, आप कार्यकर्ताओं ने भी शहीदों का श्रद्धांजलि दी।
शहीद परमजीत के बेटे को ईस्टर में नौकरी का आश्वासन
खटीमा। शहीद परमजीत के बेटे एवं नानक सिंह के पौत्र को एसडीएम निर्मला बिष्ट के प्रयास से ईस्टर फैक्टरी में रोजगार देने का आश्वासन दिया गया। राज्य स्थापना दिवस पर शहीद के पिता नानक सिंह ने स्वयं को रोजी-रोटी को मोहताज बताते हुए अपने पौत्र अर्पित सिंह उर्फ हैप्पी को रोजगार का अनुरोध किया। जिस पर एसडीएम ने ईस्टर इंडस्ट्रीज के एचआर हेड अजय मेहता को मामला बताया। इधर, प्रबंधन ने रोजगार का आश्वासन दिया है।
एसडीएम ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
सितारगंज/नानकमत्ता। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एसडीएम मुक्ता मिश्र ने तहसील में राज्य आंदोलनकारी दिगंबर सती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने एसडीएम से क्षेत्र के आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र देने की मांग की। वहां पर तहसीलदार परमेश्वरी लाल, पटवारी त्रिलोचन सुयाल, शेखर चंद्र पंत, मनोज जोशी, बाबू मियां, अबरार अहमद, तेज सिंह नेगी, उमेद सिंह नेगी, मोहन सिंह आदि थे।
इधर, नानकमत्ता में श्री गुरुनानक देव पीजी कॉलेज के स्वयं सेवियों ने स्थापना दिवस मनाया। वहां पर प्राचार्य डॉ. सीता मेहता, प्रबंधक हरचरण सिंह, डॉ. इंदु बाला, गोपाल सिंह, डॉ अमृत कौर, डॉ. तारा, शोभा बोरा, डॉ. मनोज कुमार जोशी आदि थे।
राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं : आर्य
बाजपुर। राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि शहीदों का सपना पूरा करने के लिए हम सबको संकल्प लेना चाहिए। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आर्य ने राज्य आंदोलनकारी डॉ. नरेंद्र खत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
वहां एसडीएम एपी वाजपेयी, तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान, हरमिंदर सिंह लाडी, राजकुमार, डीके जोशी आदि थे। इधर, गांव बरहैनी में पर्वतीय महासभा समिति की ओर से 21 दीप जलाकर राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। वहां समिति अध्यक्ष एलडी पंतौला, मोहन चंद पांडेय, रवि उप्रेती, सुभाष कांडपाल, यशोदा जोशी, केके जोशी आदि थे।
इधर, पूर्व संध्या पर चीनी मिल परिसर में बैडमिंटन प्रतियोगिता में18 टीमों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ राज्य समाज अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार और चीनी मिल के जीएम प्रकाश चंद्र ने किया। सर्वेश और प्रदीप की टीम ने राजेश पांडे और महिपाल की टीम को हराकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
प्रदेश में परिस्थितियों के अनुकूल हों शोध कार्य
पंतनगर/गदरपुर। जैव प्रौद्योगिकी परिषद् (बायोटेक) हल्दी के निदेशक प्रो. डीके सिंह ने कहा कि प्रदेश की स्थापना बड़े संघर्ष, त्याग, तपस्या व बलिदान के बाद हुई है। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल शोध और विकास कार्य होने चाहिए। वहां पर वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. मणींद्र मोहन, डॉ. कंचन कार्की, डॉ. सुमित पुरोहित, अमित पुरोहित, चंद्रशेखर सिंह, ललित मिश्रा आदि थे।
वहीं, गदरपुर तहसीलदार भूपेंद्र सिंह चौहान एवं पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस ने संयुक्त रूप से राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां पर राज्य आंदोलनकारी शैलेंद्र शर्मा, वीरेंद्र पांडे, बलवीर सिंह, अमित कुमार शर्मा, संजय गगनेजा तथा रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान, उमर अली, मुकेश कुमार, दीपक महर, सुरजीत सिंह, सतपाल बाबू आदि थे।
मौर्य एकेडमी के बच्चों ने ग्राम अमरपुरी में स्वच्छता अभियान चलाया। शुभारंभ कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर ने किया। वहां पर एकेडमी के प्रबंधक आनंद कुमार, मोहन कुमार शाही, विजय पासी, मोहित अरोरा, चंद्रिका फोगाट आदि थे। इधर, किच्छा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम विवेक प्रकाश ने राज्य निर्माण के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

वहां पर मंडी समिति के चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल, विनोद जोशी, शेखर चंद्र पांडे, सुधा जोशी, अनिल जोशी, किशन स्वरूप गंगवार, मुन्ना पाठक, सूरजपाल सागर, ललिता, राजकुमार, विक्की पाठक, जगत सिंह परिहार, दिनेश भाटिया आदि थे।

रुद्रपुर में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करते लोग।

रुद्रपुर में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर पुलिस लाइन में लगे स्टॉलों का निरीक्षण करते सांसद अजय भट्ट, विधायक व डीएम।

रुद्रपुर पुलिस लाइन में लगे स्टॉलों का निरीक्षण करते सांसद अजय भट्ट, विधायक व डीएम।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर पुलिस लाइन में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान करते अतिथि।

रुद्रपुर पुलिस लाइन में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान करते अतिथि।- फोटो : RUDRAPUR

खटीमा में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करती एसडीएम निर्मला बि?

खटीमा में राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करती एसडीएम निर्मला बि?- फोटो : KHATIMA

काशीपुर में पेयजल योजनाओं का लोकार्पण करते सांसद अजय भट्ट व अन्य।

काशीपुर में पेयजल योजनाओं का लोकार्पण करते सांसद अजय भट्ट व अन्य।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर तहसील सभागार में राज्य आंदोलनकारी डा. नरेंद्र खत्री को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री आर्य

बाजपुर तहसील सभागार में राज्य आंदोलनकारी डा. नरेंद्र खत्री को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री आर्य- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed